27 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

गोरखपुर दौरे पर भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, नेताओं से लेंगे जमीनी फीडबैक

Must read

 

सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल से मुलाकात, क्षेत्र की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। अपने प्रवास के दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।
दौरे के दौरान तावड़े सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
तावड़े के गोरखपुर प्रवास का मुख्य फोकस संगठन के अलग-अलग स्तरों से सीधे संवाद करना है। शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। इसके अलावा पूर्व जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया जाएगा।
गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा सीटें आती हैं। तावड़े इन क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर नेताओं से फीडबैक लेंगे।
प्रदेश प्रभारी क्षेत्रीय और जिला स्तर के मीडिया तथा सामाजिक माध्यमों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को जनता तक पहुंचाने तथा डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग पर चर्चा प्रस्तावित है।
तावड़े का गोरखपुर प्रवास 18 सितंबर की शाम अयोध्या धाम रवाना होने के साथ पूरा होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article