मोटर साइकिल सवार दो युवको की दर्दनाक मौत
कन्नौज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर कोतवाली के ग्राम बलही के सामने शुक्रवार रात पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे जा रही मोटर साइकिल मे टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवको के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है।
जानकारी के अनुसार जीतू उम्र 22 वर्ष पुत्र अरविन्द निवासी उमरीपुर थाना इन्दरगढ़ अपनी मोटर साइकिल से अपने दोस्त टिंकू 20 बर्ष के साथ कानपुर के मंधना जा रहे थे।
शुक्रवार रात नौ बजे उनकी मोटर साइकिल जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बलही के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक का अगला पहिया मोटर साइकिल के उपर से निकल गया और मोटर साइकिल ट्रक मे फंस कर घिसटती रही। दोनो युवको की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
दुर्धटना की सूचना मिलने पर मण्डी समिति पुलिस और जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो युवको को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल पर मिले मोबाइल पर एक काल मृतक के साले का था जिससे पता चला कि मृतक इन्दरगढ के ग्राम उमरी का निवासी है।
ट्रक ड्राइवर दुर्घटना होते ही ट्रक छोडकर भाग गया।


