31 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

25 हजार के इनामी इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार

Must read

 

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान को गाजियाबाद पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, हाजी सलमान को पकड़ने के लिए टीम ने राजस्थान में दबिश दी थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान सलमान की गाड़ी ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। भागने के दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय सलमान के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
हाजी सलमान पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने का आरोप है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद अब गाजियाबाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस फरार दोनों युवकों की भूमिका और सलमान के संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article