30 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

गली में भैंस बांधने पर विवाद, युवक को पीटा, सिर में गंभीर चोट

Must read

 

फर्रुखाबाद। कादरी गेट थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में गली में भैंस बांधने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। घटना में राजीव कुमार (30) के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया।

राजीव कुमार के अनुसार, पड़ोसियों ने गली में भैंस बांध रखी थीं। उसने गली में भैंस बांधने का विरोध किया तो पड़ोसी भड़क गए। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद राजीव ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

मामले की सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि गली में भैंस बांधने को लेकर विवाद और मारपीट की शिकायत मिली है। घायल का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article