28 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, मलबे में दब गई पूरी गृहस्थी

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पीपर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार सुबह एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान के मलबे में गृहस्थी का पूरा सामान दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

गांव निवासी अजय गौतम ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे बारिश शुरू होने के बाद वह अपनी पत्नी राखी, पुत्र देव और पुत्री पलक के साथ घर से करीब 20 मीटर दूर बाजार में बने टीन शेड के नीचे चारपाई डालकर सो गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। परिवार के लोग घर से बाहर होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अजय गौतम के मुताबिक मकान गिरने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में रखा अनाज, खाने-पीने का सामान, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री मलबे में दबकर खराब हो गई। पीड़ित परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। मकान गिरने के बाद परिवार के पास रहने के लिए छत तक नहीं बची है।

पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि परिवार को रहने और खाने-पीने की व्यवस्था हो सके। ग्राम प्रधान कुंतेश यादव ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासन से मदद मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article