32 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

लोधी समाज को साधने की भाजपा की बड़ी पहल, लखनऊ में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण आज

Must read

 

लखनऊ। लोधी समाज को भाजपा से जोड़ने और समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से रविवार को लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
प्रेरणा स्थल के पास स्थापित की गई रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में लोधी समाज से जुड़े प्रमुख नेता, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी है।
राजनीतिक दृष्टि से इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोधी समाज की प्रदेश की राजनीति में अच्छी-खासी हिस्सेदारी मानी जाती है और समाज का प्रभाव बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्रों में बताया जाता है। भाजपा की कोशिश है कि सामाजिक प्रतिनिधित्व और महापुरुषों के सम्मान के माध्यम से लोधी समाज के साथ अपने राजनीतिक संबंधों को और मजबूत किया जाए।
रानी अवंतीबाई लोधी को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना के रूप में याद किया जाता है। उनकी प्रतिमा की स्थापना और अनावरण के कार्यक्रम को लोधी समाज के बीच सम्मान और गौरव से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी इसे और महत्वपूर्ण बना रही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की विचारधारा और विकास के एजेंडे से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article