राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर थीं तैनात, स्वेच्छा से दिया त्यागपत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद स्वेच्छा से अपना त्यागपत्र शासन को सौंपा है।
दिव्या मित्तल वर्तमान में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
आईएएस दिव्या मित्तल अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाने के लिए जानी जाती रही हैं। करीब 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद उनका स्वैच्छिक त्यागपत्र देना प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
फिलहाल उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


