29 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

बारिश होते ही सड़क पर बहने लगता है गंदा पानी, नालियों की सफाई न होने से अताईपुर खटको के लोग परेशान।

Must read

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद

विकास खंड कायमगंज क्षेत्र के अताईपुर खटको मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था बदहाल होने से बारिश के मौसम में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जरा सी बारिश होते ही मोहल्ले की सड़क और गलियों में पानी भरने के साथ नालियों की गंदगी भी सड़क पर बहने लगती है। इससे लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले की नालियों की लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई गई है। नालियां कूड़े-कचरे और गंदगी से भरी पड़ी हैं। बारिश होने पर नालियों का गंदा पानी उफनकर गलियों में आ जाता है और घरों के दरवाजों तक पहुंच जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ओसामा खान,अरीब खान,आमिर खान,फैज़ल खान,शान मियां आदि ग्रामीणों के मुताबिक स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें अपने घरों के आसपास की नालियों की सफाई खुद करनी पड़ती है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
बारिश के दौरान जलभराव और नालियों की गंदगी को लेकर मोहल्ले के लोगों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अताईपुर खटको मोहल्ले की नालियों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article