32 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

जेपीएनआईसी पर अखिलेश का हमला, बोले- ‘कमीशन भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी’

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को निजी हाथों में सौंपे जाने को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण कर मोटा कमीशन कमाने की नीति पर काम कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि “कमीशन भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की कमाई से तैयार सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रही है।
सपा अध्यक्ष ने जेपीएनआईसी को 831 करोड़ रुपये में निजी हाथों में दिए जाने पर भी सवाल उठाया। उनका दावा है कि मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से जेपीएनआईसी और उसके आसपास की जमीन की कीमत इससे कहीं अधिक है तथा निजी संचालक केवल पार्किंग से ही बड़ी रकम कमा सकता है।
उन्होंने कहा कि समय आने पर इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
हालांकि, सरकार और एलडीए का कहना है कि जेपीएनआईसी को बेचा नहीं गया है, बल्कि संचालन और रखरखाव के लिए निजी समूह को लीज पर दिया गया है। संपत्ति का स्वामित्व एलडीए के पास ही रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article