30 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया रात्रि भ्रमण, चलाया चेकिंग अभियान

Must read

फर्रुखाबाद। आगामी बारावफात जुलूस एवं जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने नगर क्षेत्र में देर रात भ्रमण कर रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पुलिस की सक्रियता परखी और संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग कराई।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बारावफात जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रात्रि गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि रात के समय प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के दिखाई देने पर उसकी विधिवत जांच की जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए।
उन्होंने विशेष रूप से बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुनसान स्थानों एवं ऐसे क्षेत्रों, जहां रात्रि के समय लोगों की आवाजाही कम रहती है, वहां भी नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया।
बारावफात जुलूस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जुलूस के मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को प्रभावी नाइट पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्त केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमण और सतर्क निगरानी पर जोर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article