34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

10 सितंबर तक जारी हो सकता है UPSSSC का चयन परिणाम

Must read

 

कनिष्ठ सहायक, लिपिक एवं सहायक स्तर-III के अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कनिष्ठ सहायक, लिपिक एवं सहायक स्तर-III के पदों से संबंधित चयन परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। आयोग की ओर से परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। संभावना है कि 10 सितंबर तक चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए।
आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है। परिणाम जारी करने से पहले आवश्यक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोग ने परीक्षा और चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया है। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर विश्वास न करें।
UPSSSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि चयन परिणाम और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।
परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से चयन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आयोग की ओर से परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article