35 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

पंडित शिवकुमार तिवारी की हत्या पर अजय राय ने सरकार को घेरा

Must read

 

बोले—तलवार से काटकर हत्या, सरकार तत्काल कार्रवाई करे

लखनऊ। गोरखपुर में पंडित शिवकुमार तिवारी की हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अजय राय ने कहा कि “पंडित शिवकुमार तिवारी की हत्या, तलवार से काटकर मार दिया गया। सरकार तत्काल कार्रवाई करे।” उन्होंने हत्याकांड को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि गोरखपुर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article