34.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

काशीराम कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी, निचले मकानों पर मंडराया खतरा

Must read

क्रासर
पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, हैबतपुर गढ़िया के बाशिंदे परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा
फर्रुखाबाद। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते नदियों में बढ़े जलस्तर से जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी, हैबतपुर गढ़िया में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया। पानी भरने से कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि कॉलोनी के सबसे निचले हिस्से में बने मकानों के आसपास बाढ़ का पानी जमा हो गया है और कई घरों में पानी घुसने की स्थिति बन गई है। लगातार पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और रोजमर्रा के कामों में दिक्कतें आने लगी हैं।
बाढ़ के पानी के लंबे समय तक जमा रहने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दूषित पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाके में जल निकासी की व्यवस्था कराने, साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो कॉलोनी के और मकान भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article