25 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

पत्नी, बेटे और रिश्तेदार ने रची साजिश: पति की हत्या कर एक्सप्रेसवे पर फेंका शव, 72 घंटे में खुलासा

Must read

 

 

औरैया

एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अछल्दा थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 275 के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रणवीर सिंह यादव निवासी मढ़ा पीतम, थाना अछल्दा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहराई से छानबीन शुरू की।
मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी विनीता, छोटे बेटे हर्षित और रिश्तेदार गुरजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक रणवीर शराब का आदी था और संपत्ति बेचकर मिले पैसों को शराब में खर्च करता था, जिससे परिवार में अक्सर विवाद होता था।
घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी ने अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच ली। तीनों ने मिलकर कुल्हाड़ी और लोहे के सब्बल से हमला कर रणवीर की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसा प्रतीत हो।
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सने कपड़े और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, जबकि इस खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और परिवार के भीतर ही इस तरह की वारदात सामने आने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article