आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के आसार पश्चिमी इलाको में अधिकतर ओलावृष्टि के आसार लग रहे है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। India Meteorological Department (आईएमडी) ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सक्रिय Western Disturbance के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी गोरखपुर देवरिया और कुशीनगर में रविवार तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 अप्रैल से मौसम कुछ हद तक सामान्य हो सकता है, लेकिन 7 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे मौसम फिर से बिगड़ सकता है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और तेज आंधी व बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।


