25.5 C
Lucknow
Friday, October 9, 2026

बंदरो के आतंक से ग्रामीण परेशान, जाल लगाकर बंदरो को पकड़ने का काम शुरू

Must read

कंपिल :
बंदरो के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने विगत कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती के प्रतिनिधि उदयपाल सिंह यादव को नगरवासियों ने ज्ञापन दिया था। इसी क्रम मे लगभग एक सप्ताह पूर्व से मथुरा निवासी ठेकेदार किशमुद्दीन ने साथियों के साथ मोहल्ला , पट्टी मदारी , टीचर कालोनी , डाक बंगला आदि के निकट से बंदरों को पकड़ने का क्रम जारी है। शुक्रवार सुबह रामेश्वर नाथ मंदिर प्रांगड़ मे जाल लगाकर बंदरो को पकड़ने का काम शुरू कर दिया गया। किशुमुद्दीन ने बताया की उन्हे 180 रूपये प्रति बंदर के हिसाब से नगर पंचायत भुगतान करेगी। अन्य जगहों पर भी जाल लगाकर बंदर पकड़े जायेगे।अब तक लगभग 1200 बंदर पकड़े जा चुके हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article