22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

उज्जैन से दबोचा शातिर: सर्विलांस और तिलहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित गिरफ्तार

Must read

 

तिलहर/शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय सर्विलांस सेल और तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 586/2025 में वांछित अभियुक्त शिवांश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए सर्विलांस टीम ने उसे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चिन्हित किया, जिसके बाद तिलहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। सर्विलांस टीम की सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते यह सफलता हासिल हुई।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article