शाहजहांपुर। हल्की सी बारिश ने शहर की रोज गल्ला मंडी की बदहाल सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार को हुई बारिश के बाद मंडी की नालियां चोक हो गईं, जिससे पानी भरकर प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया। इस दौरान मंडी में रखा किसानों का गेहूं भीग गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंडी में हर साल सफाई के नाम पर लाखों रुपये का ठेका दिया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आई। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो सका। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें हर बारिश में नुकसान झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते यह हालात बने हुए हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।
नालियों की सफाई जल्द से जल्द कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर पानी निकासी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना वह पड़े।


