33.4 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

यूपीटीईटी-2026: परीक्षा देने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। शासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा के दिन विशेष अवकाश (स्पेशल लीव) प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को यूपीटीईटी-2026 का आयोजन किया जाएगा। इन तिथियों में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षक भी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की प्रशासनिक कठिनाई न हो, इसके लिए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश दिए हैं कि संबंधित जिलों में इस आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को भी भेजी गई है, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र शिक्षकों को नियमानुसार विशेष अवकाश उपलब्ध कराया जा सके। शासन के इस फैसले से हजारों शिक्षकों को परीक्षा में बिना किसी प्रशासनिक बाधा के शामिल होने में सुविधा मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article