36 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

मुरादाबाद में दो लड़कियों ने मंदिर में एक-दूसरे की भरी मांग, शादी के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग

Must read

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) की एक युवती का रामपुर (Rampur) की युवती से प्रेम हो गया और बाद में उन्होंने एक मंदिर (temple) में शादी कर लिया। उनके परिवारों द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद, दोनों महिलाओं ने पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शादी की जानकारी दी और पुलिस सुरक्षा की मांग की।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को एक वन-स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अदालत के निर्देशों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात तब हुई जब भगतपुर थाना क्षेत्र की निवासी मुरादाबाद की महिला रामपुर में अपनी मौसी के घर गई थी। इस दौरान, उसकी मुलाकात सामने वाली गली में रहने वाली एक महिला से हुई। संक्षिप्त परिचय से शुरू हुई यह मुलाकात जल्द ही एक रिश्ते में बदल गई, जिसके चलते दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया।

इसके बाद दोनों महिलाओं के परिवारों ने अपने-अपने पुलिस स्टेशनों में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में दोनों बिलारी पुलिस स्टेशन गईं और पुलिस को अपनी शादी के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस सुरक्षा भी मांगी और कहा कि उनके परिवार से उनकी जान को खतरा है।

एसपी सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं ने साथ रहने की इच्छा जताई है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस ने उन्हें एक वन-स्टॉप सेंटर भेजा है और मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान दर्ज किए हैं। अदालत के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी आदेश जारी किए जाएंगे, पुलिस उनका पालन करेगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article