GPS तोड़कर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी कर फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार यह ट्रक भारत पेट्रोलियम के प्लांट से सिलेंडर लोड कर निकला था। रास्ते में बदमाशों ने ट्रक को निशाना बनाते हुए उसका GPS सिस्टम तोड़ दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि ट्रक में कुल 524 गैस सिलेंडर थे, जिनकी कीमत 17.33 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और अभी तक चोरी हुए ट्रक और सिलेंडरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


