31 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए तीन, व महामंत्री के लिए एक नामांकन

Must read

फर्रुखाबाद ‌। टैक्स बार एसोसिएशन की चल रही प्रक्रिया में नामांकन के अंतिम दिवस तक 7 पदों के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए
उप चुनाव अधिकारी राकेश सक्सेना ने बताया कि इनमें अध्यक्ष पद के लिए तीन उपाध्यक्ष पद के लिए तीन महामंत्री पद के लिए एक ,सचिव पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, एडिटर के लिए एक , पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विचार नंबर चल रहा है और चुनाव को निर्विरोध करने का प्रयास किया जा रहा है और यदि निर्विरोध चुनाव नहीं होता है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान होगा।
उपचुनाव अधिकारी ने श्री सक्सेना ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार अग्रवाल, प्रवीण कुमार माथुर, सुतीक्ष्ण कुमार तिवारी ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कमलेंद्र कुमार, राज गौरव पांडेय ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए एकमात्र राम जी वाजपेई ने परिचय दाखिल किया वहीं सचिव पद के लिए दलपत सिंह अविनाश दुबे बार राजगुरु पांडे ने तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनीता कटिहार ने नामांकन कराया।एडिटर पद के लिए आशीष गुप्ता तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए दीपांशु मिश्रा व सहाबुल इस्लाम सिद्दीकी ने नामांकन कराया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article