40 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज लूटकांड में ‘सलवार सूट गिरोह’ के 3 बदमाश गिरफ्तार, महिलाओं के भेष में करते थे वारदात

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज लूटकांड (Delhi Signature Bridge robbery) में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज लूटकांड में ‘सलवार सूट गिरोह’ (Salwar Suit Gang) के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें ‘सलवार सूट गिरोह’ का नामी बदमाश निखिल भी शामिल है। ‘सलवार सूट गिरोह’ के बदमाश महिलाओं के भेष में वारदात को अंजाम देते थे।

इस गिरोह के बदमाश महिलाओं के भेष में वह युवाओं को जाल में फंसाकर यमुना खादर में ले जाकर लूट करते थे। पकड़े गए बदमाशो के पास से पीड़ित का बैग, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि 13 मई की रात सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट हुई थी। पीड़ित व बुराड़ी निवासी मनीष कुमार मिश्रा वजीराबाद रोड से स्कूटी से घर जा रहे थे।सिग्नेचर ब्रिज के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने अपनी स्कूटी रोकी, तो उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे उनका मोबाइल फोन, नकदी और एक बैग लूट लिया, जिसमें एक लैपटॉप और अन्य दस्तावेज थे।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशो की पहचान की गई। टेक्निकल सर्विलांस के जरिये बदमाशों को भजनपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान भजनपुरा निवासी निखिल, सोनू व गाजियाबाद निवासी अमर के रूप में हुई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article