28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

खेत में लावारिस मिलीं लाखों रुपये की तीन भैंसें, पुलिस ने शुरू की जांच

Must read

किसान ने भैंसों को पकड़कर सुरक्षित रखा, मालिक की तलाश में जुटी फैजबाग चौकी पुलिस
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई में पानी की टंकी के निकट मंगलवार को उस समय ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया, जब एक किसान के खेत में लाखों रुपये कीमत की तीन भैंसें लावारिस अवस्था में चरती हुई मिलीं। भैंसों को खेत स्वामी ने पकड़कर सुरक्षित कर लिया और मामले की सूचना फैजबाग चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार ग्राम रजलामई निवासी किसान आशीष गंगवार उर्फ आशीष कुमार के खेत में पशुओं के लिए चारा बोया गया था। सोमवार शाम करीब आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने खेत में तीन भैंसों को चरते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी खेत स्वामी को दी। सूचना मिलने पर किसान मौके पर पहुंचे तो तीनों भैंसें खेत में चारा चर रही थीं।
बताया गया कि भैंसों के गले में जंजीर लटक रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि भैंसें कहीं से जंजीर अथवा बंधन खुलने के बाद भटकते हुए खेत तक पहुंच गईं। किसान ने तीनों भैंसों को पकड़कर सुरक्षित कर लिया।
किसान आशीष कुमार ने भैंसों के मालिक का पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां खेड़ा निवासी एक व्यक्ति भी भैंसों के संबंध में जानकारी लेने पहुंचा। इसके बाद किसान ने पूरे मामले की सूचना फैजबाग चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भैंसों के संबंध में जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। किसान का कहना है कि पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद ही भैंसों को उनके वास्तविक मालिक को सौंपा जाएगा।
मामले की जानकारी के लिए संबंधित ग्राम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल तीनों भैंसें किसान के संरक्षण में हैं और पुलिस उनके वास्तविक मालिक की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article