33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

पांच दिन से अंधेरे में डूबा गांव, ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Must read

 

औरैया

भीषण गर्मी के बीच लगातार पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, जिस पर कर्मचारियों ने सप्लाई तो बंद कर दी, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल नहीं था, जिसके कारण वह खराब हो गया है और उसे बदला जाएगा। कर्मचारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन अगले दिन भी जब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन है कि खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाना चाहिए, लेकिन यहां पांच दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी के इस मौसम में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान शिवम, राम, कल्पना देवी, केतकी देवी, सुनील सविता, हुकुम सिंह, रामजी तिवारी, उपदेश राजपूत, अवनीश यादव, अवधेश शर्मा, देवेश वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मंशाराम दोहरे और अखिलेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
वहीं, इस संबंध में एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उसे तत्काल बदलवा दिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article