फर्रुखाबाद ब्यूरो: औधौगिक गलियारा भूमि अधिग्रहण के नाम पर 55 हजार बीघा अविधिक भूमि अधिग्रहण के विरुद्व किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर मंडलआयुक्त कानपुर को आज ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा है कि फर्रुखाबाद सदर व कायमगंज तहसील के कई ग्रामों की 55 हजार बीघा बहुफसली उपजाऊ जमीन सरकार के निर्देशानुसार क्रय करने के लिए गजट किया गया है जो भू अर्जन 2013 शासनादेश 2015 को नजरंदाज करते हुए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है जिससे हजारों किसान बहुत परेशान हैं जिनकी तीन फसली उपजाऊ भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेतृत्वकर्ता अजय अनमोल , अशोक कटियार, दीपू राठौर,रामेंद्र कटियार,विजय कटियार ,अच्छे खां , अरविन्द राजपूत ,हर्ष गंगवार,सुधीर शुक्ला,धर्मेंद्र कटियार, जय प्रकाश,अनुराग यादव आदि मौजूद रहे ।
किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन


