24 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

नोएडा में प्लॉट के नाम पर 2.25 करोड़ की ठगी, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

Must read

– प्लॉट दिलाने का झांसा देकर महिला से करोड़ों की रकम हड़पी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नोएडा। ग्रेटर नोएडा से सटे नोएडा में प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर महिला से 2.25 करोड़ रुपये ठग लिए। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-122 निवासी पीड़िता सुनीता चौधरी ने आरोप लगाया है कि न्यू कोंडली निवासी छविराम शर्मा ने उन्हें नोएडा क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान आरोपी ने विभिन्न किस्तों में उनसे कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे वापस किए।
पीड़िता ने कई बार आरोपी से संपर्क कर पैसे वापस मांगने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली और अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। अदालत के आदेश के बाद कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी। साथ ही लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे प्रकरण का खुलासा किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article