20.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

परिवार में बढ़ा तनाव, तान्या के राज खुलते ही भिड़ीं काजल और विद्या

Must read

मुंबई: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगामी एपिसोड में ड्रामा और तेज़ होने वाला है। घर में चल रहे तनाव के बीच काजल, विद्या (Kajal and Vidya) के सामने अभिरा और रूही को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। काजल ताना मारते हुए कहेगी कि अभिरा को पहले अक्षरा और फिर अरमान का सहारा मिला, रूही हमेशा मनीष जी के संरक्षण में रही, जबकि तान्या (Tanya) ने अपने दम पर कमाई की है।

काजल यह भी दावा करेगी कि तान्या ने कभी ऑफिस के काम को नज़दीक से नहीं देखा, फिर भी उसे बिजनेस चलाने की समझ है। काजल की इन बातों पर उस वक्त विद्या कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी, लेकिन भीतर ही भीतर वह आहत होती दिखेगी। यही चुप्पी बाद में बड़े विवाद की वजह बनेगी।

उधर, ड्रामा तब बढ़ जाता है जब कुछ देर बाद अभिरा के सामने सच आ जाता है। उसे पता चलता है कि जिस कंपनी ने उसका और अरमान का फेक एआई वीडियो बनाया था, उसमें निवेश खुद तान्या ने किया था। यह खुलासा अभिरा को भीतर तक झकझोर देता है।

अभिरा और अरमान तुरंत तान्या व कृष को अलग ले जाकर सवाल-जवाब करेंगे। अभिरा साफ पूछेगी कि उसने ऐसी कंपनी में पैसा क्यों लगाया, जिसकी वजह से उनकी छवि खराब हुई। इस आरोप पर तान्या रो पड़ेगी और सफाई देगी कि उसे बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि वही कंपनी एआई वीडियो की जिम्मेदार है।

तनाव बढ़ता देख अभिरा माहौल शांत करने की कोशिश करेगी। वह तान्या से कहेगी कि गलती सभी से होती है, इसलिए बीती बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से आगे बढ़ना ही बेहतर है। अरमान भी समझाएगा कि इस सच को बाहर नहीं जाना चाहिए, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है।

लेकिन कहानी यहां शांत नहीं होती। जल्द ही विद्या को इस राज का पता चल जाता है। तान्या की गलती जानकर वह बेहद नाराज हो जाती है और खुद को संभाल नहीं पाती। अभिरा विद्या को शांत करने की कोशिश करती है, मगर विद्या का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता।

तनाव इतना बढ़ जाता है कि विद्या अपनी नाराजगी तान्या पर निकालने के बजाय काजल पर फूट पड़ेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों—दादी-सा और फूफा-सा—के सामने ही विद्या काजल को थप्पड़ जड़ देती है, जिससे पूरा परिवार दंग रह जाता है। आने वाले एपिसोड में इस थप्पड़ के बाद घर में क्या हलचल मचेगी, यही देखने लायक होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article