27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

टीन शेड हटाने को लेकर प्रशासन और अधिवक्ताओं में तनातनी, वार्ता से टली कार्रवाई

Must read

 

फतेहपुर जिले के विद्यार्थी चौराहा क्षेत्र में रविवार शाम उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब जिला प्रशासन अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए टीन शेड को हटाने पहुंचा। यह टीन शेड अधिवक्ताओं के बैठने (बस्ता) के लिए लगाया गया था, जिसे प्रशासन ने हटाने का निर्णय लिया था।

शाम करीब 5 बजे एसडीएम सदर, डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला, कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा और नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ बुलडोजर भी मौजूद था, जिससे टीन शेड हटाने की तैयारी की जा रही थी। प्रशासन के पहुंचते ही अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।

स्थिति को देखते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि यह टीन शेड अस्थायी है और उनके बैठने की आवश्यक व्यवस्था के लिए लगाया गया है।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि सोमवार को पांच वरिष्ठ अधिवक्ता जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे और आपसी सहमति से समाधान निकाला जाएगा। इस सुझाव पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाया।

कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन बातचीत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। प्रशासन ने फिलहाल टीन शेड हटाने की कार्रवाई स्थगित कर दी है। अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली बैठक पर है, जिसमें इस विवाद का स्थायी समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article