35.4 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

एलटी लाइन का तार टूट कर गिरने से किशोरी झुलसी

Must read

– ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
गुसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र के ग्राम मशीटपुरवा में बीते शनिवार की देर शाम एलटी लाइन का तार टूट कर गिरने से किशोरी चपेट में आकर घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया।
ब्लाक जलालाबाद के ग्राम मसीटपुरवा निवासी राजवीर उर्फ राजू की 13 वर्षीय पुत्री निधि गली से गुजर रही थी। तभी अचानक ऊपर से गुजरा एलटी लाइन का तार अचानक टूट कर गिर पड़ा। जिसके करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन व ग्रामीण तत्काल किशोरी को लेकर जलालाबाद स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसका इलाज किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर तार टूट रहे है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व क्षेत्र में जर्जर व टूटे विद्युत तारों को तत्काल बदलवाने की मांग की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article