38.6 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

शिक्षिका ने मासूम को पैंट में पेशाब करने पर दी तालिबानी सजा, गर्म चाकू से दागा प्ले ग्रुप के छात्र का निजी अंग, तीन पर FIR

Must read

वराणसी: यूपी के वराणसी में काशी एन्क्लेव स्थित सेरेन सानी स्कूल (Serene Sunny School) में दंग कर देने का मामला सामने आया है। यहां कि, शिक्षिका (Teacher) ने मासूम को जरा सी गलती पर तालिबानी सजा दी है। प्ले ग्रुप के एक छात्र के पैंट में पेशाब हो जाने से नाराज शिक्षिका ने गर्म चाकू से उसके निजी अंग को दाग दिया। खबरों के मुताबिक, यहां घटना शुक्रवार की है, इस संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता ने शनिवार को स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह, अज्ञात प्रबंधक और आरोपी शिक्षिका प्रीति कुशवाहा के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है।

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया अकथा स्थित जेडी नगर कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका बेटा सेरेन सानी स्कूल में प्ले ग्रुप का छात्र है। आरोप है कि बीते शुक्रवार को बच्चे ने स्कूल में बाथरूम जाने की परमिशन मांगी लेकिन शिक्षिका प्रीति कुशवाहा ने मना कर दिया तो बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया।

आरोप है कि शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई जहां उन्होंने गैस लाइटर से चाकू गर्म कर उसके निजी अंग को दाग दिया। साथ ही बच्चे के साथ मारपीट भी की गई। आरोप के अनुसार, दोबारा ऐसी गलती होने पर और बुरा हाल करने की धमकी भी दी गई। बच्चे ने घर पहुँच पर अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने शिक्षिका से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षिका ने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में स्कूल की प्रिंसिपल से बात की।

आरोप है कि प्रिंसिपल ने सहयोग करने के बजाय धमकी भरा जवाब दिया। स्कूल पहुंचने पर भी प्रिंसिपल और प्रबंधक ने किसी प्रकार की सहायता करने से इन्कार कर दिया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल हेमलता सिंह, शिक्षिका प्रीति कुशवाहा और अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ धमकी, मारपीट और झुलसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों से भी बातचीत की गई है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article