27 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

पटेल की गिरफ्तारी के बाद होटल फेर्न और सीडीओ जायसवाल के संबंधों की चर्चा

Must read

– परीक्षा नियंत्रक रहते संबंध बनने की चर्चा
– होटल में कई मुलाकातों की भी बात

कानपुर देहात। हाईटेक नकल कांड में गिरफ्तार रमेश चंद्र पटेल से पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी ने सीडीओ विधान जायसवाल के नाम को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक रहते पटेल से उनके संबंध बनने की चर्चाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक, होटल फेर्न में भी दोनों के बीच कई बार मुलाकात होने की बात कही जा रही है।
हालांकि इन मुलाकातों और नकल कांड के बीच किसी सीधे संबंध की चर्चा है। मामले का आधार और निष्कर्ष फिलहाल पूछताछ के बाद सामने आएगा। उधर सीडीओ ने कहा,नाम लेने से कोई आरोपी नहीं बन जाता
पूरे मामले पर सीडीओ विधान जायसवाल का कहना है कि पेपर लीक मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। किसी के नाम लेने मात्र से कोई व्यक्ति आरोपी नहीं बन जाता।
अब जांच में यह साफ होना बाकी है कि रमेश पटेल से जुड़े संपर्कों की कड़ियां कहां तक जाती हैं और होटल फेर्न में हुई कथित मुलाकातों का इस पूरे प्रकरण से वास्तव में कोई संबंध है या नहीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article