फर्रुखाबाद। जिला कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ मे स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में अमेरिकी शसस्त्र बल के द्वारा 3 भारतीय नाविकों की मृत्यु के संबंध में विरोध एवं रोष व्यक्त करते हुए न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एवं अमेरिकी दूतावास के लिए जिलाधिकारी को स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें अमेरिकी सशस्त्र बलों की कारवाही करते हुए 3 भारतीय नाविकों के प्रति दुःख प्रकट करते हुए गहरा शोक एवं चिंता व्यक्त की गई,जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना भारत की जनता की भावनाओं को आहत करने वाली है,तथा अंतराष्ट्रीय मानव मूल्यों अंतराष्ट्रीय मानवाधिकारों के संबंध में प्रश्न खड़े करती है,किसी समय भारत और अमेरिका के बीच वर्षों से लोकतांत्रिक मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं ऐसे में इस घटना की निष्पक्ष जांच पारदर्शी प्रकटीकरण अत्यंत आवश्यक है,जिससे सत्य सामने आए एवं पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके, अतः स्वदेशी जागरण मंच का मानना है समुद्री सेना में कार्यरत नागरिक नाविकों की सुरक्षा करना सभी देशों का दायित्व है ।
अतः हम आपसे निवेदन एवं आग्रह करते हैं कि इस विषय पर अमेरिकी प्रशासन से गंभीरता से इस विषय पर बात रखते हुए निम्नलिखित मांगों पर कार्रवाई सुनिश्चित कररने की मृतक भारतीय नागरिकों को उचित मुआवजा के साथ न्याय प्रदान किया जाना चाहिए। एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए।
अतः सोई थी जागरण मंच का कहना है कि भारत की जनता के प्रति सम्मान रखते हुए एवं भारतीय जनता की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, एवं सूचित कार्यवाही का स्पष्टीकरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबन भारत से जिला महिला प्रमुख रागिनी त्रिवेदी, जूली शुक्ला प्रांत महिला सह समन्वयक, जिला सह समन्वयक विपिन अवस्थी एड०, जिला संयोजक शुभम द्विवेदी, युवा नगर प्रमुख चंद्रेश पाठक, साक्षी गुप्ता महिला समन्वयक, छात्रा प्रमुख शिप्रा द्विवेदी, अंकुर मिश्रा विद्यार्थी प्रमुख, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी सेना के सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय नाविकों की हत्या पर जताया विरोध


