मेरठ में मॉर्निंग वॉक के दौरान एसएसपी को महिला थाना लगभग खाली मिला। थाने में केवल एक महिला कांस्टेबल सोती हुई मिली। इसके बाद एसएसपी ने 19 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया और क्राइम रजिस्टर अपने साथ ले गए। मामले में महिला थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।


