31 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

रक्तदान शिविर में दिखा सेवा का जज्बा, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

Must read

 

फर्रुखाबाद। कर्तव्य संस्था द्वारा स्वराज कुटीर, लाल गेट पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व एमएलसी माननीय मनोज अग्रवाल ने पहुंचकर रक्तदाताओं और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभासद एवं संस्था के प्रमुख पदाधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं की देखरेख करते हुए रक्तदाताओं और अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम स्वराज कुटीर, लाल गेट पर संपन्न हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article