लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब भाजपा नेता और योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान की समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेताओं के साथ तस्वीर सामने आई। तस्वीर के बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
राकेश सचान ने इन चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए थे।वहां अन्य नेता भी मौजूद थे, इसका गलत अर्थ निकालना गलत है, स्पीकर हमारे कानपुर के ही हैं,उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मुलाकात का राजनीतिक अर्थ निकाला जाना उचित नहीं है।
सचान ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी के साथ पूरी तरह खड़े हैं। उन्होंने तस्वीर को लेकर चल रही चर्चाओं को गलत और भ्रामक बताया।
दरअसल, सपा प्रत्याशी धनराज परिमल नाथवानी के राज्यसभा नामांकन के बाद अखिलेश यादव और सपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। इसी दौरान राकेश सचान भी वहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने पहुंचे थे ।
राकेश सचान वर्तमान में भोगनीपुर से भाजपा विधायक हैं और योगी सरकार में मंत्री हैं।
सचान के स्पष्टीकरण के बाद अब तस्वीर को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश हुई है।


