42.2 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

किसानों को उचित मुआवजे और अघोषित बिजली कटौती को लेकर सपा ने दिया ज्ञापन

Must read

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई, खराब पड़े हैंडपम्प जन-समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

सौंपे गए ज्ञापन में लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु अधिग्रहित की जा रही जमीन के एवज में किसानों को उचित मुआवजा दिया जाने, जन गणना में बिजेंदर को दूर करने ,ओबीसी का कलाम न होने, के साथ ही
भयंकर गर्मी में अघोषित बिजली कटौती बंद किये जाने,
सार्वजनिक स्थानों पर पानी पीने की समुचित व्यवस्था कराने,
खराब पड़े हैंडपम्प तत्काल ठीक कराए जाने, तथा सार्वजनिक स्थानों एवं चौराहों पर अस्थाई टैंकर अथवा नए प्याऊ लगवाकर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाने की मांग की गयी। ज्ञापन में बढ़ती हुई महंगाई पर नियंत्रण किए जाने की भी मांग उठाई गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, वरिष्ठ नेता डॉ0 जे.पी. सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एड0, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह (भोला यादव), सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया प्रधान, जिला सचिव विनीत परमार, प्रशांत सिंह राठौर, सभासद मुदस्सिर खां, सभासद नौशाद अहमद, प्रमोद कुमार एड0, अशोक कुमार पाल एड0, अचल प्रताप सिंह एड0, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समीर यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव शाक्य, अनुराग यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, अभय यादव, अंकुर शाक्य आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article