23 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

रॉड से हमला कर पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी

Must read

जालौन: हत्या (murder) की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने पारिवारिक विवाद (family disputeमें पिता पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के जगतपुरा गांव का है। जहां अलग रहने और खाना बनाने को लेकर बेटे ने पिता के साथ बहस की। बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान बेटे ने पास में ही रखी रॉड को उठाया और पिता के सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद पिता जमीन पर बदहवास होकर गिर पड़ा, उसके बाद वह बेटा मौके से फरार हो गया।

वहीं घटना के कुछ देर बाद हमला करने वाले युवक की मां घर पहुंची तो अपने पति संदीप कुमार (45) को अचेत जमीन पर पड़ा देखा। जिसके बाद वह चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला के पति को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने बेटे के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। महिला का दावा है कि उसका बेटा सौरभ दिमागी रूप से ठीक नहीं है, उसका इलाज चल रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article