35.8 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपहरण का सनसनीखेज मामला, थार गाड़ी समेत आरोपी गिरफ्तार

Must read

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर पुलिस (Muzaffarpur Police) ने तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए सर्किट हाउस रोड (Circuit House Road) से अपहृत युवक आयुष कुमार को घटना के मात्र 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

​मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को शाम लगभग 3:30 बजे सर्किट हाउस रोड से अपराधियों ने आयुष कुमार नामक युवक का एक थार गाड़ी में अपहरण कर लिया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

​वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बिना समय गंवाए पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन छापामारी शुरू की। पुलिस की इस आक्रामक दबिश और तकनीकी सर्विलांस के दबाव के आगे अपराधी टिक नहीं सके। अंततः अपहरणकर्ताओं ने युवक को मारपीट कर एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया और भाग निकले।

​पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई जारी रखते हुए सरैया क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार किया है। सीडीपीओ वन टाउन डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि अपहरण के पीछे आयुष कुमार का अपहरणकर्ताओं के साथ पुराना विवाद और प्रेम प्रसंग का मामला है।

​अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद आयुष कुमार ने काजी मोहम्मदपुर थाना में नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर सराहना हो रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article