फर्रुखाबाद।।आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा नेताओं ने भारत की एक महान और साहसी योद्धा एवं 16वीं शताब्दी में मध्य भारत के गोंडवाना साम्राज्य की शासक रहीं वीरांगना *महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें याद किया।
जिला कार्यालय के सभागार परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने तथा संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती की वीरता और अदम्य साहस की कहानी आज भी ऐतिहासिक प्रमाणों में मौजूद हैं।महोबा के प्रसिद्ध गंगा गिड़ाचंदेल राजपूत राजवंश में जन्म लेने के बाद उन्होंने 16वीं शताब्दी में गोंडवाना साम्राज्य पर शासन किया ।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति हेतु सभागार में उपस्थित सपा नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रशांत राठौर, जिला सचिव नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, जिला सचिव निजाम अंसारी, जिला सचिव बीके गंगवार, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, आशीष सिंह राठौर, आराम सिंह यादव, राजन शर्मा, शीलू खां, विवेक भारद्वाज आदि समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


