35 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

शाहजहांपुर में नए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संभाली कमान

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है। नवागत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बुधवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया। नए एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, वहीं आम जनता की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

सौरभ दीक्षित ने कहा कि महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और थाना स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article