17 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने की जरूरत : रागिनी यादव

Must read

यूथ इण्डिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव रागिनी यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।
रागिनी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के जो वादे कर रही थी, वे केवल एक सपना बनकर रह गए हैं। सत्ता पक्ष कानून व्यवस्था सुधारने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अपराध और अराजकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनता को अब जागरूक होने की जरूरत है। रागिनी यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं को समाजवादी विचारधारा के समर्थन में मजबूती से खड़ा होना होगा। उन्होंने याद दिलाया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में महिलाओं को कई विशेष सुविधाएं दी गई थीं।
उन्होंने आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने जानकारी दी कि इससे पहले प्रदेश सचिव ने दलित बालिका के साथ हुए अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च में भाग लिया। इस दौरान महिला सभा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर विरोध जताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article