सड़क हादसा, एंबुलेंस की टायर फटने से 4 लोगों की मौत

0
65

सीतापुर| अटरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क किनारे खड़ी एक महिला भी हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत भी मौके पर हुई। साथ ही, एक किशोरी घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह एंबुलेंस स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुर्घटना स्थल से हटाई गई।
पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत और वाहन की खराब स्थिति इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here