31 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

नवाबगंज चौराहे पर बारात में हंगामा: बारातियों ने चालक को पीटा, ड्राइवर ने बीच सड़क उतारी बारात

Must read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद:
बुधवार रात मेरापुर थाना क्षेत्र से मिर्जापुर जा रही एक बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली बात को लेकर बारातियों और कार चालक के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि चालक ने गुस्से में आकर सभी बारातियों को बीच सड़क पर ही कार से उतार दिया और आगे जाने से इनकार कर दिया।
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम दुल्लामई निवासी सोनू प्रजापति की बारात बुधवार थाना मिर्जापुर के ग्राम ढाई जा रही थी। रात करीब 9 बजे जब बारातियों की गाड़ियां नवाबगंज चौराहे पर पहुँचीं तभी किसी बात को लेकर एक कार में सवार बाराती और चालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि।बारातियों ने कार चालक के साथ अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट से आक्रोशित होकर चालक ने कार खड़ी कर दी और सभी बारातियों को नीचे उतार दिया। चालक के वाहन ले जाने से मना करने के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और विवाद बढ़ गया। और कार चालक मौके से खाली कारों को वापस ले गया। लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस कार्रवाई और स्थानीय संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद देर रात दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम है और फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article