लखनऊ RTO में कामकाज ठप

0
40

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में भारी दिक्कत, 5 मिनट का काम डेढ़ घंटे में भी नहीं हुआ पूरा

लखनऊ। राजधानी के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में बुधवार को भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों में NIC के सर्वर ठप होने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि जहां लाइसेंस बनवाने का सामान्य काम 5 मिनट में हो जाता है, वहीं आवेदक डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़े रहे, फिर भी कई का काम पूरा नहीं हो सका।
सूत्रों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से सर्वर की समस्या बनी हुई है। डिजिटल वेरिफिकेशन, स्लॉट अपडेट, बायोमेट्रिक और लाइसेंस प्रिंटिंग—सभी प्रक्रियाएँ धीमी पड़ गई हैं। बुधवार को तो हालात और बिगड़ गए और सर्वर पूरी तरह ठप हो गया, जिससे RTO के सभी काउंटर पर काम रुक गया।
ओटीपी वेरिफिकेशन, आंखों की जांच, बायोमेट्रिक और फीस भुगतान जैसे काम भी प्रभावित हुए। आवेदकों को बार-बार लाइन में लगना पड़ा, कई लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा।
RTO अधिकारियों का कहना है कि NIC की तकनीकी टीम समस्या दूर करने में लगी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए विभाग ने शिकायतों की मॉनिटरिंग बढ़ाने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here