पंढरपुर: महाराष्ट्र से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के पंढरपुर (Pandharpur) में सिद्धनाथ मंदिर (Siddhanath Temple) से लौट रहे श्रद्धालु दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. म्हासवड–पंढरपुर रोड पर तंडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन अचानक कुएं में गिर गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। इरफान नाम के युवक ने जान जोखिम में डालकर कुएं में छलांग लगाई और तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया। पंढरपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी पिक अप वैन कुएं में गिर गई। दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जब एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई।
बताया जा रहा है कि सभी लोग मंदिर दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे, सभी मृतक पंढरपुर के रांजनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब रंजनी गांव के लोग सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे कुएं में जा गिरा।
दुर्घटना सोलापुर के मालिशिरस गांव के पास हुई है। हादसे के पास इलाके में मातम पसरा है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंढरपुर के दर्शन करने के लिए एक पिकअप से पहुंचे थे। हादसे का शिकार हुए वाहन में खचाखच श्रद्धालुओं से भरा था। इस हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत और घायल होने की खबर ने सबको झकझोर दिया है।
मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके के लिए स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की गाड़ियां निकली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में गिरी पिकअप वैन और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।


