36 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

बांदा में सड़क हादसा, स्कार्पियो ट्रक से टकराई, 4 लोगों की मौत

Must read

बांदा: बांदा (Banda) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार Scorpio एक ट्रक से टकरा गई।इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के देहात क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का है। जहां गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे जा रहे सिलेंडर से लदी डीसीएम में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आधी कार डीसीएम के नीचे आ गई। हादसे में कार चला रहे युवक, उसकी मां समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में लगे एयरबैग खुलने के बाद फट गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का पिछला गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला। पीछे बैठी 16 साल की किशोरी बुरी तरह घायल थी। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article