रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा अच्छेलाल लाइन हाजिर

0
59

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने रिश्वतखोरी के आरोप में घिरे दरोगा अच्छेलाल पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की तैनाती कोतवाली मोहम्मदाबाद के मुरास कन्हैया क्षेत्र में थी। हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें सट्टेबाज़ी से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया।
ऑडियो में सटोरिया सट्टे का नंबर लिखते समय एक एजेंट से यह कहते सुना गया कि क्षेत्र के दरोगा को हर महीने 15 हजार रुपये दिए जाते हैं, इसलिए पुलिस से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस रहस्योद्घाटन के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और जांच के आदेश जारी कर दिए गए।
एसपी के निर्देश पर सीओ अजय वर्मा ने मामले की विस्तृत जांच की। जांच में यह प्रमाणित हुआ कि दरोगा अच्छेलाल पाल रिश्वतखोरी में संलिप्त पाए गए। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद एसपी आरती सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी हो कि दरोगा अच्छेलाल पाल पूर्व में नवाबगंज थानाध्यक्ष के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here