28 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

कलान बीआरसी में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

Must read

 

मिर्जापुर/कलान। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कलान में प्राथमिक शिक्षक संघ और मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय मोहन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने बीती 31 मार्च को सेवानिवृत हुए शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय मोहन मिश्रा ने कहा कि शिक्षक सरकारी सेवा से तो सेवानिवृत हो जाता है। किंतु शिक्षक हमारे समाज का पथ प्रदर्शक हमेशा बने रहते हैं। जिससे सेवानिवृत शिक्षक का सामाजिक दायित्व और बढ़ जाता है।
ब्लॉक कलान के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सेवानिवृत हुए शिक्षकों में मासूम गनी खान (प्राथमिक विद्यालय लालपुर), विनोद कुमार शर्मा (कंपोजिट विद्यालय परौर), सत्यवीर सिंह चौहान (प्राथमिक विद्यालय नारायण नगर) को मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजय मोहन मिश्रा,विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एराज मियां,मंत्री अरविन्द सिंह, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,संयुक्त मंत्री जावेद अख्तर आदि ने शाल ओढ़ाकर और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक हिमांशु भदौरिया,दुर्गा प्रसाद पांडे , सतीश सिंह,मनोज कुमार वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव सिंह चौहान आदि ने सेवानिवृत शिक्षकों के की सेवाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद सिंह और संचालन मिठाई लाल ने किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article