35 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

पुलिस विभाग में फेरबदल, दो डीसीपी के तबादले

Must read

लखनऊ। राजधानी में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग ने दो पुलिस उपायुक्त के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, अमित कुमार आनंद को पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) बनाया गया है, जबकि डॉ. दीक्षा शर्मा को पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि यह तबादले कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई तैनाती के बाद दोनों अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article